जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित डीएवी एनआईटी के सीबीएसई 12वीं कॉमर्स की परीक्षा में शुभम सिंह ने 91.2 प्रतिशत (456) अंक लाकर अपने विद्यालय का सेकंड टॉपर बना. शुभम सिंह के पिता श्रीराम सिंह व्यवसायी है तथा मां पिंकी सिंह गृहिणी है. शुभम सिंह का लक्ष्य सीए बनना है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक एवं माता-पिता को दिया है. (नीचे भी पढ़े)
शुभम का क्रिकेट खेलना हॉबी है.शुभम के इस सफलता से स्कूल के शिक्षक एवं परिवार के सदस्यों में खुशी है. विदित हो कि सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में डीएवी एनआईटी का शानदार प्रदर्शन रहा है. शुभ अग्रहरि 91.6 फीसदी अंक लाकर टॉपर रहे. साथ ही 87. 6 फीसदी अंक लाकर दीप सेन तीसरे स्थान पर रहे.







