जमशेदपुर : भाजपा परसुडीह मंडल कार्यकर्ताओं की रविवार को गौरी भवन प्रांगण में एक आवश्यक बैठक हुई. संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं, जो बर्षो से पार्टी के झंडे लेकर मंडल एवं बूथों पर पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम एवं हर तरह जन समस्याओं में बढ़-चढ़कर सेवा करते आ रहे हैं, वे आज वर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा द्वारा (बिना कोई राय शुमारी किये, जबकि वे घोषणा होने से पहले लगातार आश्वस्त कर रहे थे कि घोषणा से पहले बैठ कर बात करेंगे) घोषित मंडल अध्यक्ष के नाम का विरोध किया. सोशल मीडिया में सक्रिय मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में काम नहीं करने का निर्णय बैठक में लिया गया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यकर्ताओं ने आगामी समय में एकजुट रह कर अधिक से अधिक संख्या में जन समस्याओं के समाधान बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करने की शपथ ली. कार्यकर्ताओं ने आगे पार्टी स्तर पर सभी कार्यक्रम मंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर संपन्न कराने का निर्णय लिया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से मेघलाल टुडू पूर्व मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत अम्बष्ठ, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, रविन्दर सिंह, सुजीत सिंह, अशोक सिंह, अनिल कुमार यादव, नयन पोद्दार, धीरज सिन्हा, आशुतोष उपाध्याय, अमित कुमार मिश्रा, विश्वजीत कुमार, सत्यम कुमार बेरा, चन्दर प्रसाद, सीमा मुंडा, शांति सिंह, कल्पना चौहान, नीतू सिंह, दशमत हसदा, उमेश कुमार शर्मा, जयंत दास, सोनू श्रीवास्तव, राना सरकार, सुब्रत चक्रवर्ती, पवन पात्र, आनंद पात्र, बापन कुंडू, गणेश राम शांडिल, आशुतोष दास, बबलू शासमल, बासुदेव (बुरो) दे, मनोज(मोंटू) जय प्रकाश शर्मा, रामानुज चौधरी, विष्णु करुआ, राजेश कुमार गुप्ता, प्रभाष नायर, अनुपम मित्रा, सुष्मिता कारक, नीतू दुबे, विश्वजीत चक्रवर्ती, संजय शर्मा, राजेश अग्रवाल, धर्मेंद्र साव, जी उपेंद्र, परमानन्द बेहरा, माथुर चंद मछुआ, संजय कुमार शर्मा सह अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को अल्प सूचना पर उपस्थित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापन अनिल कुमार यादव ने किया.







