गालूडीह : गालूडीह प्रखंड क्षेत्र में विगत कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सोमवार शाम लोगों ने राहत की सांस ली. शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और करीब आधे घंटे तक आंधी के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आ गई, जिससे गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि विगत कुछ दिनों से जिले में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चले जाने के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था. सुबह आठ बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया था. अचानक मौसम के करवट बदलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली एवं लोगों ने ठंडी हवा का आनंद लिया.







