चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरूकोचा में मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और सिंग सिंगराई नृत्य का आयोजन किया गया. कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के गांव के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. (नीचे भी पढ़े)

विदित हो कि हर वर्ष शिकार पर्व मनाने के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम और ओड़िशा के आमंत्रित सिंग सिंगराई मंडलियों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया गया. (नीचे भी पढ़े)
यह भी पढ़ें: Jamshedpur accident : टाटा पटमदा सड़क पर हादसा, महिला समेत बाइक सवार घायल
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के फागुनाथ हांसदा,राम चन्द्र हांसदा,फातु मांडी, कान्हु राम हांसदा,डोमन मांडी,सुनाराम टुडू,बासेत बास्के,सुनाराम हांसदा,बरियाल टुडू,मिठू हांसदा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई.


















