जमशेदपुर: जमशेदपुर केखासमहाल से गोविंदपुर तक सड़क निर्माण कार्य अधूरा रहने और सड़क की जर्जर हालत को गंभीरता से लेते हुए जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर नाराजगी जताई थी और अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी. साथ ही जल्द काम शुरू करवाने की चेतावनी दी थी. इसके बाद मामले का जानकारी विभाग के बड़े अधिकारियों को दी गयी थी. (नीचे भी पढ़े)
विधायक के कड़े रूख के बाद गुरुवार को पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता कुमार वीरेन्द्र बहादुर ने खासमहाल से गोविंदपुर तक सड़क निर्माण का निरीक्षण किया और 2-3 दिनों में कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.विधायक मंगल कालिंदी ने कहा की अधूरे कार्य के कारण आम जनता को रोज़ाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जो बर्दास्त नहीं किया जा सकता. विभाग और ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा जनता भुगत रही. विभाग को कड़ा आदेश दिया गया है जिसके बाद आज पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने सड़क का निरीक्षण किया.







