जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने पुलिसवालों के सामने अपराधियों द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला करने और एक युवक की मौत का मुद्दा गर्मा गया है. इस मामले को लेकर परिवारवालों के साथ कई समाज के लोगों ने अहम मीटिंग की. इस दौरान हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर हुई इस मीटिंग में तय किया गया कि अगर 24 घंटे के अंदर हिमांशु सिंह के मुख्य हत्यारों की गिरफ्तारी या इनकाउंटर नहीं होती है तो वे लोग अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इसको लेकर आंदोलन को और तेज किया जायेगा. स्थानीय लोगों ने आर या पार की लड़ाई की घोषणा कर दी है. दूसरी ओर, इस मामले को लेकर झारखंड सरकार ने पूरे मामले में कार्रवाई करने के लिए झारखंड पुलिस के एडीजी मनोज कौशिक खुद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने एसएसपी पियुष पांडेय समेत तमाम आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की और शहर की विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा की. इस दौरान तय किया गया कि वे लोग हर हाल में अपराधियों का मनोबल तोड़ेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
जनता का विश्वास फिर से जीतेंगे. जनविरोधी काम नहीं करने का सख्त निर्देश पुलिस के अधिकारियों को दिया. दूसरी ओर, बीती रात हुए हंगामा के दौरान जब सिटी एसपी मृतक हिमांशु के परिवार से मिलने के लिए पहुंचे थे तब मृतक की पत्नी ऋचा ने ऐसे ऐसे सवाल किये और डिमांड किये कि खुद सिटी एसपी की बोलती बंद हो गयी थी. इस मामले को लेकर अब पुलिस पर ही सवाल उठने लगे है.







