जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के सामने हुई हत्या औऱ कातिलाना हमला को लेकर पुलिस ने बार के संचालक भाजपा नेता नीरज सिंह पर दबिश बढ़ा दी है. इस मामले को लेकर पुलिस ने उनकी गाड़ियों को जब्त कर लिया है और उनके ड्राइवर को भी हिरासत में रखा है. (नीचे देखे पूरी खबर)

भाजपा नेता नीरज सिंह के खिलाफ चल रहे पुलिसिया कार्रवाई को लेकर उनकी पत्नी और मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर की प्रत्याशी रही संध्या सिंह ने आवाज बुलंद की है. उन्होंने बताया है कि एक सोची समझी साजिश के तहत उनके पति को फसाया गया है और नीरज सिंह जनता की सेवा में रहते हैं इस कारण उनको परेशान किया जा रहा है. उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है.





