सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया मारवाड़ी महिला समिति की ओर से बाय दादी मंदिर के विद्या अपार्टमेंट में बुधवार को राखी मेला का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की जिला मंत्री रिंकू सिंह को आमंत्रित किया गया. फीता काटकर रिंकू सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया. मेला सुबह 9 बजे से रात के 8 बजे तक रहेगा. इस दौरान रिंकू सिंह ने मेले का भ्रमण भी किया. लोगों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राखी मेले से बेरोजगार बैठी दर्जनों महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिला है और साथ ही उनकी कला को पहचान भी मिल रही है. मारवाड़ी महिला समिति की यह पहल काफी सराहनीय है. इस तरह के काम से महिलाओं ने रोजगार पैदा किया है. कार्यक्रम में मुख्य भाजापा मंत्री के अलावा शाखा अध्यक्ष रीना धानुका, सृजन शाखा अध्यक्ष प्रियंका शर्मा व अन्य महिलाएं उपस्थित रही.







