जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में तैनात महिला होमगार्ड ने बुधवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. घटना के बाद महिला को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी अनुसार महिला होमगार्ड अलादी महाली आर्थिक तंगी के कारण पांच महीने से परेशान है. उसने बताया कि उन्हें सरकार द्वारा बीते पांच माह से वेतन नहीं मिला है. जिसके कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रही है. इसी से तंग आकर उसने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. (नीचे भी पढ़ें)
फिलहाल महिला का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है.







