जमशेदपुर : आइएनएसएमएमएस व इइएफ की ओर से आज एक लघु उद्योग में सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया और सुरक्षा मानकों का पालन, स्वस्थ कार्य वातावरण तथा कार्यस्थल पर सम्मानजनक एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं. कार्यक्रम में आइएनएसएमएमएस व इइएफ के महासचिव रघुनाथ पांडेय उपस्थित रहे. उनके साथ रविकांत शुक्ला, संजू महतो तथा शिव लखन सिंह भी उपस्थित रहे और श्रमिकों को संबोधित करते हुए सुरक्षा नियमों के पालन, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के विरुद्ध सजग रहने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
महासचिव रघुनाथ पांडेय ने कहा कि प्रत्येक श्रमिक का सुरक्षित, स्वस्थ एवं सम्मानजनक कार्यस्थल पर काम करना उसका अधिकार है. उन्होंने सभी श्रमिकों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अनुचित व्यवहार के विरुद्ध बिना संकोच आवाज़ उठाएं. कार्यक्रम के अंत में सभी श्रमिकों ने सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.




