• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, August 6, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand ajsu : 7 व 8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा युवा आजसू का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन, तैयारियों की समीक्षा; ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारंभ

jharkhand ajsu : 7 व 8 अगस्त को जमशेदपुर में होगा युवा आजसू का दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन, तैयारियों की समीक्षा; ऑनलाइन सदस्यता अभियान का शुभारंभ
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : आगामी 7 एवं 8 अगस्त को जमशेदपुर में आयोजित होने वाले युवा आजसू के दो दिवसीय प्रदेश अधिवेशन की तैयारियों को लेकर आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, हरमू (रांची) में युवा आजसू के प्रदेश संयोजकों एवं पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने की. बैठक में श्री महतो ने अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह अधिवेशन संगठन को नई ऊर्जा, नया नेतृत्व और नई दिशा देने का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास आजसू की प्राथमिकता है. इस अवसर पर युवा आजसू के ऑनलाइन सदस्यता एवं पंजीकरण अभियान का शुभारंभ भी किया गया. उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को प्रतिनिधि सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार, भावी रणनीति एवं विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जबकि 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की घोषणा की जाएगी. बैठक में प्रचार-प्रसार, पंजीकरण, आवास, भोजन, परिवहन, अनुशासन एवं कार्यक्रम संचालन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

अधिवेशन में राज्यभर से पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रदेश तथा शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग लेंगे. बैठक में पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय महतो, रांची जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती निर्मला भगत, केंद्रीय सचिव हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक मो. जब्बार, छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रताप सिंह, बबलू महतो, हर्ष मेहता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे. मीडिया से बातचीत में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि राज्य में भर्ती घोटालों ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल सीआईडी जांच के भरोसे मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है. उन्होंने मांग की कि 14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराई जाए, जेपीएससी के वर्तमान सदस्यों को तत्काल हटाया जाए तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एवं विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति गठित कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराई जाए. उन्होंने कहा कि सरकार यह भी स्पष्ट करे कि आगामी नियुक्तियां किस प्रकार पारदर्शी ढंग से होंगी और युवाओं को निष्पक्ष अवसर कैसे मिलेगा. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी छात्रों और युवाओं के संघर्ष के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है. पार्टी का स्पष्ट एजेंडा है, पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त परीक्षाएं, न्यायपूर्ण रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार. 14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती घोटालों की अविलंब सीबीआई जांच कराई जाए. जेपीएससी के सभी वर्तमान सदस्यों को तत्काल हटाकर आयोग का पुनर्गठन किया जाए तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष व्यक्तियों की नियुक्ति की जाए. जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के गिरफ्तार द्वितीय टॉपर अभय तिवारी प्रकरण सहित पूरे भर्ती तंत्र की निष्पक्ष जांच हो तथा जेएसएससी के वर्तमान अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच कर उन्हें पद से हटाया जाए. सरकार यह सार्वजनिक करे कि अब तक सीआईडी को कितने महत्वपूर्ण मामलों की जांच सौंपी गई, उनमें से कितने मामलों का अंतिम निष्पादन हुआ तथा कितने मामले अब भी लंबित हैं.

Team Sharp Bharat D

Team Sharp Bharat D

Related Posts

jamshedpur rural awareness campaign- चाकुलिया थाना प्रभारी ने शांतिनगर चौक पर चलाया जागरूकता अभियान, डायन प्रथा और नशा के खिलाफ लोगों को किया जागरूक
खबर

jamshedpur rural awareness campaign- चाकुलिया थाना प्रभारी ने शांतिनगर चौक पर चलाया जागरूकता अभियान, डायन प्रथा और नशा के खिलाफ लोगों को किया जागरूक

August 5, 2026
jamshedpur abm college- एबीएम कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
खबर

jamshedpur abm college- एबीएम कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

August 5, 2026
saraikela police action- सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माइक्रो फाइनांस कर्मचारी से 1.65 लाख की लूट मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
खबर

saraikela police action- सरायकेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, माइक्रो फाइनांस कर्मचारी से 1.65 लाख की लूट मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

August 5, 2026
Next Post
tata steel zoo : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने 34 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद दो वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी, ये लोग स्थापना काल से जानवरों और पक्षियों की कर रहे थे सेवा

tata steel zoo : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने 34 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद दो वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी, ये लोग स्थापना काल से जानवरों और पक्षियों की कर रहे थे सेवा

jamshedpur beldih club union : बेल्डीह क्लब यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय, आमसभा में नयी कमेटी और नये काम को लेकर तय हुई रणनीति

jamshedpur beldih club union : बेल्डीह क्लब यूनियन के अध्यक्ष बने राकेश्वर पांडेय, आमसभा में नयी कमेटी और नये काम को लेकर तय हुई रणनीति

jamshedpur football club public protest : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को बंद करने को लेकर लोगों में गुस्सा, कंपनी के दफ्तर पर किया प्रदर्शन

jamshedpur football club public protest : जमशेदपुर फुटबॉल क्लब को बंद करने को लेकर लोगों में गुस्सा, कंपनी के दफ्तर पर किया प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में पैथोलॉजी किट की कमी, विटामिन डी व थायराइड की रक्त जांच बंद

Jamshedpur burmamines murder case : बर्मामाइंस आफताब आलम हत्याकांड मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार होने की सूचना

Jamshedpur bjp : भाजपा बिष्टुपुर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, एसआइआर पर हुई चर्चा

Jamshedpur rural driving license camp hungama : पोटका में ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में हंगामा, अव्यवस्थित प्रबंधन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन, देखिए – video

Saraikela naxal arrested: सरायकेला में 22 लाख के तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार, एके-47 समेत हथियार बरामद

Jamshedpur mgm hospital hungama – एमजीएम अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, इलाज में लापरवाही का आरोप, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News