• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 15, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur pre  independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : स्वतंत्रता दिवस के उल्लास और देशभक्ति की भावना से पूरा जिला सराबोर है. 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व की पूर्व संध्या पर जमशेदपुर के सिदगोड़ा बिरसा मुंडा टाउन हॉल में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्र गौरव, संस्कृति और वीरता की भावना को जीवंत कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में कविता पाठ, भाषण, देशभक्ति गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति का भाव और गहरा किया. कार्यक्रम के दौरान कविता पाठ में ‘हमारा देश’, ‘मेरी संस्कृति सबसे पुरानी’, ‘झारखंड की गाथा’ तथा ‘मैं घायल भारत की चीख सुनाता हूं’ जैसी रचनाओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई. (नीचे भी पढ़ें)

इन कविताओं के माध्यम से देश की गौरवशाली विरासत, भारतीय संस्कृति, झारखंड की समृद्ध परंपरा तथा राष्ट्र के प्रति संवेदनशीलता को अभिव्यक्त किया गया. वहीं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में जोश और उत्साह का संचार किया. ‘तेरा हिमालय’, ‘चक दे इंडिया’, ‘होगा कल सुनहरा’ तथा ‘फिर आज भुजाएं फड़क उठीं’ जैसे गीतों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके साथ ही कलाकारों ने देशप्रेम से ओतप्रोत देशभक्ति गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां देकर भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मंच पर जीवंत किया. कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया. (नीचे भी पढ़ें)

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या ने देशभक्ति, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के संदेश को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया तथा स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और अधिक गरिमामय बना दिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम में उपायुक्त राजीव रंजन, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा, नगर आयुक्त जेएनएसी योगेन्द्र प्रसाद, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, उप निदेशक जनसंपर्क सह डीपीआरओ पंचानन उरांव, डीईओ निशु कुमारी, डीएसई जुही रानी समेत अन्य पदाधिकारियों ने शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया तथा समस्त जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद
खबर

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

August 15, 2026
tata workers union Constitution amendment : टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान संशोधन को श्रम विभाग की मंजूरी, 106 साल में चौथी बार बदला संविधान
खबर

tata workers union Constitution amendment : टाटा वर्कर्स यूनियन के संविधान संशोधन को श्रम विभाग की मंजूरी, 106 साल में चौथी बार बदला संविधान

August 14, 2026
jamshedpur rss : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, स्वयंसेवकों व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा
खबर

jamshedpur rss : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस, स्वयंसेवकों व समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने लिया हिस्सा

August 14, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- गोलमुरी शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु

jamshedpur bjp : भाजपा जमशेदपुर महानगर के मासिक संगठनात्मक बैठक में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन, विधायक पूर्णिमा साहू समेत कई वरिष्ठ नेतागण हुए शामिल

jamshedpur Rail Civil Defence- डिमना लेक में रेल सिविल डिफेंस टीम का वाटरमैनशिप प्रशिक्षण, जल आपदाओं से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे कुशल रेस्क्यूअर : संतोष कुमार

tata steel blood donation camp : टाटा स्टील के इक्वीपमेंट मेंटेनेंस व इंजीनियरिंग सर्विसेज ने लगाया रक्तदान शिविर, यूनियन अध्यक्ष टुन्नु चौधरी समेत 112 लोगों ने किया रक्तदान

jamshedpur rural tiranga yatra-डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में बहरागोड़ा में निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

saraikela dc review- सरायकेला डीसी ने की विकास योजनाओं की समीक्षा, योजनाओं को ससमय पूरा करने के दिए निर्देश

jamshedpur govindpur accident prevention meeting-गोविंदपुर में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सर्वदलीय व पंचायत प्रतिनिधियों की हुई बैठक, डीडीसी और ट्रैफिक डीएसपी को सौंपा मांग पत्र, नो इंट्री व स्पीड ब्रेकर की मांग

jamshedpur shiv charcha-जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शिव चर्चा, भक्तिमय हुआ माहौल

jamshedpur school-जेयूएससीओ स्कूल साउथ पार्क में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, 213 विद्यार्थियों को मिला सम्मान

Naval tata hockey : नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में एनटीएचए बना चैंपियन, खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Jamshedpur encroachment removal drive : सिदगोड़ा में विवादित जमीन पर चला बुलडोजर, विरोध बेअसर, देखिए – video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News