जमशेदपुर : टाटा स्टील प्लांट परिसर में चोरी की संभावित घटना को सुरक्षा टीम ने समय रहते नाकाम कर दिया. सुरक्षा कर्मियों ने प्लांट के अंदर से जुगसलाई निवासी मो सोनू मुबारक को पकड़ा. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा टीम को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने के बाद जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया. वह चोरी की घटना को अंजाम दे पाता, इससे पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने उसे धर दबोचा. सुरक्षा टीम की समय पर की गई कार्रवाई से प्लांट में संभावित चोरी की घटना टल गई. पकड़े गए युवक को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर पुलिस के हवाले किया जाएगा.




