चाकुलिया: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल होकर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की.विधायक ने सर्वप्रथम अपने कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. इसके पश्चात नया बाजार स्थित भगत सिंह चौक, पुराना बाजार बिरसा चौक सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर विधायक श्री मोहंती ने कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है. उनके बलिदान को याद करते हुए हमें लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि अपने देश, समाज और क्षेत्र के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का भी दिन है. उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी एकता और भाईचारे के साथ बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास में सहभागी बनने का आह्वान किया. इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय, राजा बारिक,कृति महतो, बलराम महतो,तरूण बेरा, राहुल महतो, झंटू भोल, गणेश दत्त समेत अन्य कार्यकर्ता और समाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.




