चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न सरकारी कार्यालय,शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.सर्वप्रथम प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूणामय ने झंडोत्तोलन किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. (नीचे भी पढ़े)
इसके पश्चात नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, विद्युत विभाग कार्यालय में सहायक अभियंता एहसान अख्तर,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कार्यालय में कनीय अभियंता भागीरथ रवानी,वन विभाग कार्यालय में प्रभारी वनपाल कल्याण महतो,थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने झंडोत्तोलन किया. वहीं सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया और विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को अपनी और आकर्षित किया. स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिनभर क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल रहा.




