• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, August 18, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Mango nagar nigam mayor : मानगो नगर निगम में हंगामा को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का पलटवार, मेयर ने कहा – मानगो के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं सरयू राय, बोर्ड बैठक में हंगामा कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा, न डरेंगे, न झुकेंगे

Mango nagar nigam mayor : मानगो नगर निगम में हंगामा को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का पलटवार, मेयर ने कहा – मानगो के विकास को रोकने की कोशिश कर रहे हैं सरयू राय, बोर्ड बैठक में हंगामा कर विकास के मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस होगा, न डरेंगे, न झुकेंगे
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने विधायक सरयू राय पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि उनका उद्देश्य मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक को विकास और जनहित के मुद्दों की बजाय विवाद और हंगामे का मंच बनाना है. मेयर ने कहा कि मानगो की जनता ने नगर निगम को विकास के लिए चुना है, लेकिन कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए नगर निगम की व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि सरयू राय नहीं चाहते कि मानगो नगर निगम मजबूत हो और यहां विकास की गति तेज हो. बोर्ड बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के बजाय हंगामा खड़ा करने की कोशिश इसी मानसिकता को दर्शाती है. मानगो की जनता सब देख रही है और समय आने पर इसका जवाब भी देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले नगर निगम के लिए उपलब्ध फंड को वापस लेने की स्थिति पैदा की गई और अब कुछ चहेते पार्षदों के माध्यम से नगर निगम के कामकाज को प्रभावित करने तथा उसे हाईजैक करने की कोशिश की जा रही है. मेयर ने कहा कि नगर निगम किसी व्यक्ति या राजनीतिक समूह की निजी जागीर नहीं है. यह मानगो की जनता की संस्था है और इसका संचालन कानून, नियम और जनहित के आधार पर होगा. (नीचे भी पढ़ें)

मेयर ने कहा कि निर्वाचित पार्षदों का सम्मान नगर निगम की लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन किसी भी पार्षद का इस्तेमाल नगर निगम की कार्यप्रणाली को बाधित करने के लिए नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे सभी पार्षदों का सम्मान करती हूं. लेकिन नगर निगम को किसी व्यक्ति के राजनीतिक नियंत्रण में देने का सवाल ही नहीं उठता. मानगो की जनता ने हमें विकास की जिम्मेदारी दी है और हम उसी जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे. मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि नगर निगम में भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, सरकारी राजस्व की क्षति अथवा नियमों की अनदेखी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चाहे किसी के द्वारा किया गया हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी. किसी व्यक्ति की राजनीतिक पहुंच या दबाव के कारण जांच और कार्रवाई नहीं रुकेगी. नगर निगम में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी. (नीचे भी पढ़ें)

मेयर ने कहा कि नगर निगम की सभी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में नियमों का पालन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी. यदि किसी मामले में वित्तीय या प्रशासनिक अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच संबंधित सक्षम प्राधिकार के माध्यम से कराई जाएगी. मेयर ने कहा कि मानगो में सड़क, नाली, जलापूर्ति, सफाई, स्ट्रीट लाइट, जलजमाव, सीवरेज, पार्क, यातायात व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर करना नगर निगम की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी और विवाद से मानगो का विकास नहीं होगा. विकास के लिए काम करना पड़ेगा, योजनाएं बनानी पड़ेंगी और उन्हें जमीन पर उतारना पड़ेगा. हमारी पूरी टीम इसी दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बोर्ड के सभी निर्वाचित सदस्यों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानगो के विकास के लिए एकजुट हों और बोर्ड बैठक को सार्थक चर्चा का मंच बनाएं. मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार के दबाव से वह पीछे नहीं हटेंगी. उन्होंने कहा कि वे मानगो की जनता के प्रति जवाबदेह हैं. विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. किसी भी दबाव, धमकी या राजनीतिक हस्तक्षेप के आगे हम न डरेंगे, न झुकेंगे. मानगो के विकास के लिए हर जरूरी कदम पूरी मजबूती से उठाया जाएगा. मेयर ने अंत में कहा कि मानगो नगर निगम किसी राजनीतिक व्यक्ति का नहीं, बल्कि मानगो की जनता का नगर निगम है. जनता के पैसे का सदुपयोग, पारदर्शी व्यवस्था और तेज विकास ही नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur income tax department seminar : जमशेदपुर में आयकर विभाग ने छूट पाने वाली संस्थाओं को किया जागरुक, कर छूट के नियमों में हुए बदलावों से कराया गया सबको अवगत
खबर

Jamshedpur income tax department seminar : जमशेदपुर में आयकर विभाग ने छूट पाने वाली संस्थाओं को किया जागरुक, कर छूट के नियमों में हुए बदलावों से कराया गया सबको अवगत

August 18, 2026
Tata steel management big action : टाटा स्टील के कर्मचारी को अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में किया गया बरखास्त, यह था पूरा मामला
खबर

Tata steel management big action : टाटा स्टील के कर्मचारी को अप्राकृतिक यौन शोषण करने के आरोप में किया गया बरखास्त, यह था पूरा मामला

August 18, 2026
Jharkhand bjp attack on government : झारखंड सरकार छात्रों को कर रही दिग्भ्रमित, अपने दोनों हाथ में लड्डू चाहती है सरकार, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कहा – हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा
खबर

Jharkhand bjp attack on government : झारखंड सरकार छात्रों को कर रही दिग्भ्रमित, अपने दोनों हाथ में लड्डू चाहती है सरकार, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने कहा – हेमंत सरकार ने कैबिनेट में बैठकर छात्रों को ठगने की बनाई पूरी प्लानिंग, सीबीआई जांच बिना न्याय अधूरा

August 18, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 15th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 15 अगस्त 2026

Jamshedpur theft – मानगो में महिला के घर से लाखों की चोरी, आभूषण व नकदी उड़ा ले गए चोर, देखिए – video

Jamshedpur encroachment removal drive : जेमको से हटाया गया एक दर्जन दुकानें, विरोध करने आये लोगों को पुलिस और टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, देखिये – video

Jamshedpur pre independence day : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति के रंग में रंगा जमशेदपुर, कविता, गीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Jamshedpur mla saryu roy initiative : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित लोगों को कराया भोजन, बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural theft : बोड़ाम के भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नगदी समेत 1.20 लाख के सामान चुरा ले गए चोर

Jamshedpur rural theft : भादूडीह में एस्बेस्टस की छत काटकर दुकान में चोरी, नकदी समेत लाखो का सामान ले उड़े चोर

Jamshedpur theft : परसुडीह में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, स्वतंत्रता दिवस मना रहे थे लोग, चोरो ने किया हाथ साफ

Jamshedpur press club : स्वतंत्रता दिवस पर जमशेदपुर प्रेस क्लब में ध्वजारोहण, सदस्यों के लिए शुरू हुई मेडिकल सुविधा

Press club of Jamshedpur : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, पत्रकारों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान

Jamshedpur police line independence day : जमशेदपुर पुलिस लाइन में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 25 पुलिसकर्मी सम्मानित

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News