चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के कंकडीशोल गांव में पद्मश्री जमुना टुडू के अवासीय कार्यालय में जोहार भारत फाउंडेशन की एक बैठक हुई. बैठक में 27 अगस्त को धूमधाम से रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा की 27 अगस्त को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फाउंडेशन से जुड़ी महिलाएं साल जंगल में पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर जंगल संरक्षण करने का संकल्प लेंगी. उन्होंने कहा कि जंगल ही जीवन है जंगल का संरक्षण होगा तो ही जीवन सुरक्षित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि पेड़ हमे जीवन देता है हम सभी का भी दायित्व बनता हैं की पेड़ो की रक्षा करें. बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी अतिथियों का स्वागत आदिवासी नृत्य के साथ किया जाएगा. मौके पर अंजू महतो, सोमवारी मुर्मू, सुमित्रा महतो, मालती टुडू, जानी टुडू, माधोवी महतो, बिंदु महतो, परमा महतो, हेमावती महतो, चंद्र मोहन मांडी, पूर्णेन्दु महतो, निमाई हांसदा, चंडी मुंडा, जमुना गोप, अपू दास समेत अन्य उपस्थित थे.




