जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो स्थित सहारा सिटी सार्वजनिक श्रीश्री दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी द्वारा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ. इस पावन अवसर पर कॉलोनी के पुरोहित अनिरुद्ध तिवारी के द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजा किया गया. मुख्य यजमान के रूप में पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के साथ साथ कॉलोनी में सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.
सहारा सिटी कॉलोनी में सन 2005 से दुर्गा पूजा की जा रही है. (नीचे भी पढ़े)
इस वर्ष पूजा को भव्य रूप दिया गया है जिसमें पंडाल की सुंदरता, विद्युत सज्जा मुख्य आकर्षण का केंद्र है. सोसाइटी के सभी भक्तों के सार्वजनिक सहयोग तथा उपस्थिति एकता का प्रतीक है. इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक परमार, केश्वर साहू, श्रीकांत मेहता, धीरज झा, मुनेंद्र यादव, मृत्युंजय सिंह, श्रीकांत मेहता, अखिलेश सिंह, शिवनाथ पॉल, बिपिन शर्मा, सतीश मिश्रा, साधु शरण सिंह, राज मिश्रा, अभिलाष मिश्रा के साथ साथ सोसाइटी के कई लोग मौजूद थे.




