बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की माटिहाना पंचायत के कोटशोल गांव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक गणेश पूजा में इस बार जबरदस्त उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली. सुबह से ही पूजा-अर्चना करने के लिए और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।पुजारी रोहित पाणिग्राही ने विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार कर लोगों की पूजा संपन्न कराई. श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से पुष्पांजलि अर्पित कर भगवान गणेश की आराधना की. (नीचे भी पढ़ें)
अवसर पर श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता गणेश वंदना का गायन व आराधना के साथ पूजन कर विद्या, बुद्धि के साथ जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की कामना की।भक्तों ने पूरे मनोयोग से भजन-कीर्तन और आरती में भाग लिया. इसके उपरांत सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. पूजा के आयोजन से गांव में भक्ति का माहौल है और लोग भगवान गणेश की भक्ति में डूबे हुए हैं. वहीं चाकुलिया में भी धुमधाम से भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर पूजा की गई।नगर पंचायत क्षेत्र के गोड़पारा स्थित मां तारा मंदिर के पास बच्चों द्वारा विध्नहर्ता गणेश की पूजा श्रद्धा भाव से की. पूजा के अवसर पर श्रद्धापूर्वक ग्रामीण पूजा पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश की आराधना की और क्षेत्र के लोगों के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की.




