जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 में घर लौट रही एक युवती से अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत और असुरक्षा का माहौल है. पीड़िता सुमन कुमारी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार, सुमन कुमारी अपने काम से लौटकर ब्रह्मा पथ होते हुए घर जा रही थीं. इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात उचक्कों ने अचानक उMका मोबाइल छीन लिया. घटना इतनी तेजी से घटी कि सुमन को संभलने तक का मौका नहीं मिला. उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे. शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है. (नीचे भी पढ़ें)
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ रही है. लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने के साथ ही घटना में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जा रही है.




