जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन की जयंती पर इस वर्ष 6 से 11 अक्टूबर 2026 तक छह दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा. इसके तहत जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों एवं शाखाओं द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.आयोजन की तैयारियों एवं संगठनात्मक विषयों को लेकर साकची स्थित महालक्ष्मी मंदिर में जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं समाज के सदस्यों ने भाग लिया तथा अग्रसेन जयंती समारोह को व्यापक एवं भव्य स्वरूप देने पर चर्चा की.(नीचे भी पढ़े)
अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की पांच शाखाओं में महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना भी की जाएगी.कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा. 6 अक्टूबर को साकची स्थित अग्रसेन भवन में अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.7 को जुगसलाई एवं मानगो शाखाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 8 अक्टूबर को जुगसलाई शाखा द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें तंबोला हाउजी मुख्य आकर्षण रहेगा. मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन में समाज के परिवारों की विशेष भागीदारी रहेगी.9 अक्टूबर को जिला अग्रवाल महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा एवं मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी टाटानगर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी भवन में भव्य डिस्को डांडिया नाइट आयोजित की जाएगी. डांडिया की धुन पर समाज के युवा, महिलाएं एवं परिवारजन जमकर उत्सव का आनंद लेंगे और कार्यक्रम में खासा डांडिया धमाल देखने को मिलेगा. 10 अक्टूबर को गोलमुरी शाखा द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.11 अक्टूबर को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में अग्रसेन जयंती का भव्य मुख्य समारोह आयोजित होगा. इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ विभिन्न शाखाओं द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा..(नीचे भी पढ़े)
जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल ने बताया कि छह दिवसीय आयोजन का उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक परिवारों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों को अग्रसेन जयंती समारोह से जोड़ना है. उन्होंने सभी शाखाओं एवं समाज के सदस्यों से कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया.बैठक में पिछले वर्ष जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित प्रमुख कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई. इस दौरान वेंकटेश्वर बालाजी प्रसाद महोत्सव, रक्तदान महोत्सव, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह तथा गौ भागवत कथा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों की सफलता का उल्लेख किया गया. जिला अध्यक्ष ने इन कार्यक्रमों को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की.
बैठक में पिछले वर्ष का आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा तत्कालीन जिला कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने प्रस्तुत किया. बैठक में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की कार्यसमिति का विस्तार करते हुए विभिन्न सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं. जिला उपाध्यक्ष दिलीप कावंटिया, राजेश गढ़वाल, रवि भौतिका एवं गगन रस्तोगी को दी गयी है. जिला संयुक्त महामंत्री लालचंद अग्रवाल व जिला सचिव
सुधीर अग्रवाल, महेश भाऊका, राहुल चौधरी एवं महेश संघी को दी गयी है. जिला संगठन विस्तार मंत्री के रुप में नवनीत चौधरी, जुगसलाई को सौंपी गयी है. साथ ही साथ जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी
अश्विनी अग्रवाल को दी गयी है. इसके अलावा जिला कार्यसमिति सदस्य में मोहित चौधरी (बिष्टुपुर), राहुल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, सुनील जवानपुरिया‘बिट्टू, रोहित काबरा (जुगसलाई), रतन नरेड़ी (बिष्टुपुर), मदन अग्रवाल एवं बिस्वनाथ नरेड़ी को शामिल किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
जिला अध्यक्ष मंटू लाल अग्रवाल ने कहा कि कार्यसमिति के विस्तार से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा समाज की विभिन्न गतिविधियों को अधिक व्यापक रूप से संचालित करने में सहायता मिलेगी. उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज को सेवा, सहयोग, सामाजिक समरसता एवं संगठन की भावना को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य करना चाहिए.
बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप मुरारका, प्रदेश महामंत्री अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के मंत्री रोहित अग्रवाल एवं सन्नी संघी सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. साकची शाखा से बजरंग लाल अग्रवाल (रेखा बुटीक), बजरंग लाल अग्रवाल (उमंग होटल), बबलू अग्रवाल (मिनी), कुशल गनेरीवाल, अंशुल रिंगसिया, राहुल चौधरी, मानगो शाखा से ललित डांगा, गगन रस्तोगी, मदनलाल अग्रवाल, गोलमुरी शाखा से कैलाश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल एवं शंकर अग्रवाल, जुगसलाई शाखा से मनोज गोयल, प्रदीप अग्रवाल पीकू, हेमंत अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, राजेश गर्ग एवं केशव गोयल उपस्थित रहे.महिला समाज की ओर से कविता अग्रवाल, मनीषा संघी, अंजू चेतानी, रानी अग्रवाल, सीमा जवानपूरिया, संजना अग्रवाल, पायल अग्रवाल, श्यामा कांवटिया, पूजा हरनाथका, नीतू हरनाथका, सुशीला संघी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं.अग्रवाल युवा मंच से अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, महामंत्री ऋषि जालान सहित नई कार्यसमिति के सभी सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग बैठक में मौजूद रहे.बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अग्रसेन जयंती समारोह को सफल बनाने, समाज के अधिक से अधिक परिवारों को कार्यक्रमों से जोड़ने तथा महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.




