जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के मोहरदा नदी किनारे बने इंटेक वेल के पास सोमवार को अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया. मृतक की उम्र और पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है. आशंका जताई जा रही है कि शव नदी के पानी के बहाव के साथ बहकर इंटेक वेल के पास पहुंचा होगा, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. घटना की जानकारी आसपास के थाना क्षेत्रों को भी दी गई है, ताकि लापता लोगों से संबंधित शिकायतों के आधार पर शव की पहचान की जा सके.




