पोटका : दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अंचलाधिकारी निकिता बाला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. बैठक में थाना क्षेत्र की सात दुर्गापूजा समितियों के पदाधिकारियों से पूजा आयोजन से जुड़ी समस्याओं, तैयारियों और सुझावों की जानकारी ली गई.बैठक में पूजा समितियों ने दो कमेटियों के लाइसेंसधारक बदलने, विसर्जन मार्ग में बने गड्ढों को समतल कराने तथा पूजा पंडालों में पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग रखी. रसूनचोपा एवं खैरपाल उत्कल क्लब की पूजा समितियों ने प्रतिमा विसर्जन की तिथि एक दिन बढ़ाकर 22 अक्टूबर करने का आग्रह किया.(नीचे भी पढ़े)
वहीं हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी ने सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन शाम के समय बड़े वाहनों के प्रवेश पर नो-इंट्री लगाने की मांग की।अंचलाधिकारी निकीता बाला एवं इंस्पेक्टर पीसी सिन्हा ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर आयोजन करने की अपील की. उन्होंने सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त संख्या में वोलेंटियर तैनात रखने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा. बैठक में जिला पार्षद सूरज मंडल,शैलेन गुहा, पार्षद सूरज मंडल, सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू, सहदेव सिंह, मुखिया संगीता सरदार, देवी कुमारी भूमिज व कार्तिक मुर्मू, पूर्व मुखिया सैयद जबीउल्लाह, सुरजीत (राजू) कुंडू, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, पिंटू गुप्ता, पूर्व मुखिया सुशील सरदार, शाहिद परवेज, आफताब आलम, अजय सिंह, विशाल गुप्ता, दिलीप अग्रवाल, पंसस रामेश्वर पात्र आदि उपस्थित थे.







