चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 पर झाबरी के समीप शनिवार तड़के करीब चार बजे कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में बस में सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.




