जमशेदपुर: भारतीय तरुण संघ के द्वारा पिछले सप्ताह वियतनाम में हुए सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 के युवा योग प्रशिक्षक स्व विनय कुमार को श्रद्धांजलि दी गई.
इस मौके पर भारतीय तरुण संघ के अध्यक्ष डॉ एमएस सिंह मानस की अध्यक्षता और महासचिव केपी सिंह के संचालन में एक शोकसभा का आयोजन किया गया.जिसमें तरुण संघ के सहायक सचिव रमेश राय के इकलौते सुपुत्र स्व विनय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. (नीचे भी पढ़े)

शोकसभा में तरुण संघ के सचिव अजीत सिंह उर्फ भीम सिंह, गुरुकुल कोचिंग इंस्टीट्यूट के निदेशक सतीश जायसवाल और उनकी टीम,आदर्श बाल उच्च एवं मध्य विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती शिमला सिंह, स्कूल की सभी शिक्षिका, बच्चे, तरुण संघ क्रिकेट एकेडमी की टीम और संघ के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद थे. भारतीय तरुण संघ के अध्यक्ष डॉ एमएस सिंह मानस ने कहा कि विनय कुमार जैसे ओजस्वी और होनहार युवा के निधन से उनके परिवार, समाज और भारतीय तरुण संघ को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती.(नीचे भी पढ़े)
विनय कुमार अल्पायु में ही एक कुशल योग प्रशिक्षक बने थे और वियतनाम में वे योग प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं देकर भारत का नाम रौशन कर रहे थे.सड़क हादसे में उनकी जान चली गई.भारतीय तरुण संघ ने स्व विनय कुमार की डेडबॉडी वियतनाम से जमशेदपुर लाने में सहयोग करने वाले जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो सहित सभी लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया. पुष्पांजलि और दो मिनट के मौन के उपरांत शोकसभा का समापन हो गया.




