जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस के द्वारा स्वः रूपी सोरेन का अकस्मिक निधन हो जाने पर साकची में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में स्वः रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि गुरूजी के जल जंगल और जमीन के आंदोलन को सफल बनाने में स्वः रूपी सोरेन का त्याग तपस्या का बहुत बड़ा योगदान रहा. (नीचे भी पढ़े)

कई बार महाजनों का अत्याचार भी सहना पड़ा, झारखण्ड अलग राज्य के आंदोलन में भी बहुमूल्य योगदान रहा. आज उनकी अनुपस्थित से सोरेन परिवार के साथ साथ पुरा झारखण्ड प्रदेश मार्महत है. ईश्वर उन्हें अपने लोक में स्थान प्रदान करें, इसकी प्रार्थना कांग्रेस पार्टी करती है. इस अवसर पर जिला प्रभारी शशिभूषण राय, पूर्व सांसद डॉ प्रदीप कुमार बालमुचू, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, प्रदेश पदाधिकारी, प्रखण्ड पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, मंच-मोर्चा के पदाधिकारी सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए.




