जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की अंत्येष्ठि में शामिल हुए. उन्होंने रामगढ़ के नेमरा पहुंचकर दिवंगत मां रूपी सोरेन को भावभिनी श्रद्घांजलि अर्पित की और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के अंतिम संस्कार तक वे वहां रहे. इस दौरान टाटा स्टील के कई अधिकारी भी साथ में थे. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू की पत्नी की असामयिक मौत के बाद उनसे दूरभाष पर बातचीत की थी.




