जमशेदपुर : टाटा ग्रुप की टीबीइएम की असेसमेंट टीम के आगमन पर टाटा वर्कर्स यूनियन ने एक कार्यक्रम का आयोजन यूनियन के कॉन्फ्रेंस रूम में की. इसमें टाटा ग्रुप के टीबीइएम असेसमेंट टीम के हेड सीएस केसीजी एवं न्यू बिजनेस सर्विसेज, टाटा पावर- डीडीएल के रश्मि कांत प्रसाद एवं रीजनल बिजनेस हेड वेस्ट (एभीपी), टाइटन कंपनी के रामप्रभात यादव अपनी टीम के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुचें. सर्वप्रथम टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने उन सभी का यूनियन में स्वागत किया. इसके उपरांत यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह ने सभी अतिथियों से अपना एवं सभी पदाधिकारी का परिचय कराया. इसके उपरांत महासचिव सतीश कुमार सिंह ने यूनियन के क्रियाकलापों के बारे तथा टाटा स्टील के कर्मचारियों के लिए सोशल सिक्योरिटी स्कीम, एनपीएस, कॉविड प्रोटक्शन स्कीम, यूनियन द्वारा संचालित बेसिक डेवलपमेंट प्रोग्राम, टाटा स्टील कर्मचारियों के बच्चों के लिए हायर एजुकेशन, लाइव बैंक आदि के बारे में बताया. (नीचे देखे पूरी खबर)

यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने टाटा स्टील के कर्मचारियों के बच्चों के लिए 25 साल पर रजिस्ट्रेशन एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए नौकरी में उम्र की छूट की सुविधा, डाइवर्सिटी के ऊपर कार्य करना जिससे कि फीमेल एंप्लॉई को काफी सुविधा मिलना आदि के बारे में जानकारी दी. इसके पश्चात उपाध्यक्ष डॉक्टर शाहनवाज आलम ने यूनियन के बारे में अथवा टाटा स्टील एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के जॉइंट कंसल्टेशन के बारे में, यूनियन के सोल बारगेनर के बारे में, 3 टियर सिस्टम के बारे में, सेफ्टी पर सॉफ्ट फ्लोर पर कार्य करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही यूनियन के उपाध्यक्ष-संजय कुमार सिंह ने यूनियन के स्ट्रक्चर के बारे में विस्तृत जानकारी दी. तदोपरांत यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 साल के सफरनामा पर बनी एक फिल्म को वीडियो प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिखाया. (नीचे देखे पूरी खबर)
इसके पश्चात उन्हें यूनियन कार्यालय एवं वीजी गोपाल हेरिटेज गैलरी का भ्रमण कराया गया, जिसमें यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष डॉ शहनवाज आलम, संजय कुमार सिंह ने यूनियन के इतिहास के बारे में तथा क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी उन सबों को दी. टाटा ग्रुप की टीबीइएम असेसमेंट टीम के प्रतिनिधि रश्मिकांत प्रसाद ने प्रोडक्टिविटी अथवा भविष्य में टाटा स्टील के लिए कार्य करने के प्लान के बारे में जानकारी ली तथा उन्होंने टाटा वर्कर्स यूनियन को एक विरासत के रूप में कार्य करते रहने के लिए प्रेरणा दी. टाटा वर्कर्स यूनियन एवं टाटा स्टील जमशेदपुर के इतिहास के बारे में जानकर काफी प्रभावित हुए तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के पूरी टीम को धन्यवाद दिया एवं भविष्य में भी इसी तरह से अच्छे संकल्पों के साथ कार्य करने का भरोसा भी दिया. ज्ञात हो कि टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु शहर से बाहर गए हुए हैं. इस कार्यक्रम को को-ऑर्डिनेट करने के लिए टाटा स्टील,जमशेदपुर के एरिया मैनेजर एचआरबीपीआइआर एंड रीवार्ड हर्षदीप बावरा के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे आदि भी उपस्थित थे.


















