रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर के असंतलिया गांव निवासी रविन्द्र बोदरा (50 वर्ष) का शव शुक्रवार सुबह इंदकाटा के पास नदी में मिला. घटना की सूचना मिलने पर चक्रधरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया. परिजनों के अनुसार, रविन्द्र बोदरा गुरुवार शाम करीब 4 बजे घर से निकले थे और रात में घर नहीं आने से परिजनन चिंतित थे. बताया गया कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं थी. रात भर घर वाले परेशान थे. इसके बाद शुक्रवार सुबह नदी में उनका शव मिलने की खबर से गांव में शोक का माहौल है. मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







