पोटका : प्राचीन गुरुकुल रामगढ़ आश्रम, हाता परिसर में सोमवार को आश्रम कमेटी की बैठक सुधांशु शेखर मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आगामी 59वें महायज्ञानुष्ठान सह हरिनाम संकीर्तन के आयोजन की तैयारियों एवं आश्रम के संचालन और देखरेख को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 से 25 फरवरी 2027 तक छह दिवसीय 59वें महायज्ञ सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा. वहीं, ब्रह्मलीन बालक दास बाबा के निधन के बाद वर्षों से रिक्त पड़े उनके स्थान पर आश्रम के संचालन एवं देखरेख की जिम्मेदारी प्रयागराज के बाबा लोकनाथानंद गिरिजी महाराज को सौंपने का निर्णय लिया गया. (नीचे भी पढ़े)

उनकी नियुक्ति पर सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति जताई. इसके अलावा यज्ञ एवं धार्मिक अनुष्ठान के सफल संचालन के लिए कमेटी का विस्तार भी किया गया. सदस्यों ने आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आपसी सहयोग से कार्य करने पर सहमति जताई. बैठक में सुधांशु शेखर मिश्रा, दिलीप पंडा, सुनील महतो, यशवंत महतो, सुनील दे, उपेंद्र नाथ सरदार, पंकज मंडल, मधुसूदन भट्टाचार्य, काठु ठाकुर, सूरज कर, राजकुमार साहू, रविंद्र नाथ दास, अनिरुद्ध गोप, नवदीप मंडल, भवेस महतो, रामचंद्र, फणीभूषण पाल, पप्पू पांडे, सुनील कुमार, हरमोहन गोप, राजेश मिश्रा, बबलू गोप एवं बापटु विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे.















