जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की जुगसलाई शाखा, जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच एवं राजस्थान सेवासदन अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. मानव सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना प्रेरित उक्त शिविर में कुल 118 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. आयोजन में विशेष पहल के तहत प्रत्येक रक्तदाता को उपहार स्वरूप हेलमेट प्रदान किया गया. इस पहल के जरिये रक्तदान के साथ ही सड़क सुरक्षा एवं जीवन रक्षा का संदेश भी दिया गया. कार्यक्रम में तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों में अग्रवाल सम्मेलन जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष मनोज गोयल, महासचिव हेमंत गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल (पीकू); अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर के अध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, महासचिव ऋषि जालान एवं कोषाध्यक्ष केशव गोयल तथा राजस्थान सेवा सदन हॉस्पिटल के अध्यक्ष दिलीप गोयल, महासचिव जगदीश खंडेलवाल एवं कोषाध्यक्ष मनीष केडिया की सक्रिय सहभागिता रही. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर समाज के गणमान्य व्यक्तियों में मंटूलाल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), मानव केडिया, लिप्पू शर्मा, सत्यनारायण (मुन्ना), अनिल मोदी, अनिल रिंगसिया, पीयूष गोयल, अंशुल रिंगसिया, अश्विनी अग्रवाल, अनंत मोहनका, दीपक रामुका, राजीव अग्रवाल, संजय गर्ग एवं पवन शर्मा उपस्थित रहे. आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक पहल नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है. 118 यूनिट रक्त संग्रह के साथ शिविर ने सेवा, सहयोग और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की.















