रांची: लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कड़िया मुंडा को सोमवार को देर शाम रांची के देवनिका अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में रखा गया है, जहां पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है. चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है. परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कड़िया मुंडा की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है. (नीचे भी पढ़े)
उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद समर्थक और शुभचिंतक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं. कड़िया मुंडा के पुत्र जगन्नाथ मुंडा ने बताया कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया है. चिकित्सकों के अनुसार, उनके शरीर में सोडियम की मात्रा थोड़ी कम पाई गई है. हालांकि, फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य है, अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी देखभाल पुत्र जगन्नाथ मुंडा और पुत्री हेसेल कर रहे हैं.














