
Jamshedpur : आज नागपंचमी है. दक्षिण भारतीयों समाज के लोगों के लिए यह दिन बेहद अहम होता है. दक्षिण भारतीय समुदाय के लोग दीपावली के पांचवें दिन गुरुवार को जंगलों और पार्कों में नाग देवता की पूजा-अर्चना कर उनसे सुख, समृद्धि और निरोग रहने की कामना की. उन्होंने नागदेव के आसन के पास विधि-विधान के साथ दूध, फल अंडा आदि का भोग लगाया, ताकि सालभर उनके शरीर में किसी तरह की बीमारी न हो. साथ ही इस समाज के कई लोगों ने नागदेव से मांगी गयी मन्नतों के पूरा होने की खुशी में भी चढ़ावा भी चढ़ाया. जमशेदपुर में भी दक्षिण भारतीय समाज के लोग इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं.




