
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में टाटा मोटर्स स्किल ट्रेनी (टीएमएसटी) की परीक्षा शनिवार को हुई. सोशल डिस्टेंसिंग के बीच यह परीक्षा तीन पालियों में संपादित किया गया. इसके तहत सुबह 8.30 बजे, सुबह 10.30 बजे और दोपहर 12.30 बजे परीक्षा हुई. सभी अभ्यर्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग के बीच परीक्षा कराया गया. इसके तहत टेस्ट में जेनरल नॉलेज के अलावा मैथ्स, इंग्लिश से जुड़े सवाल पूछे गये. कुल 324 लोगों ने इसमें हिस्सा लेना था, लेकिन शनिवार को कुल 320 लोग इसमें शामिल हुए. टेल्को स्थित शिक्षा निकेतन स्कूल में इस परीक्षा आयोजन किया गया. इसका रिजल्ट भी देर शाम तक आ जाने की उम्मीद है. टेल्को लेबर ब्यूरो में रिजल्ट को चस्पा किया जायेगा. इसको लेकर भी तैयारी की गयी है.





