आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत पान दुकान चौक के समीप शनिवार की शाम इचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह के छोटे पुत्र यश सिंह पर एक 407 चालक ने हमला कर घायल कर दिया. हमले में यश के सिर में चोटें आई हैं. उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. उधर घटना से आक्रोशित यश के समर्थकों ने चलाक की भी पिटाई कर डाली. पुलिस ने चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है. ( नीचे देखें पूरी खबर)
घटना की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने बताया कि दोनों पक्षों से लोग घायल हुए हैं. आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम विधायक पुत्र की गाड़ी में 407 चालक ने टक्कर मार दी जिससे आक्रोशित होकर विधायक पुत्र एवं उनके समर्थकों ने चालक को पीट दिया, जिससे आक्रोषित होकर चालक ने भी गाड़ी में रखे डंडे से उन पर हमला कर दिया. घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चालक को हिरासत में ले लिया और उसे भी मेडिकल के लिए भेज दिया है.














