रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर अनुमंडल में सोनुवा के रामचंद्रपुर के पास बोलेरो पिकअप ने टोटों को टक्कर मारी दी, जिससे महिला घायल हो गयी. जिसे अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
घायल महिला प्रखंड के लावडिया गांव की निवासी बतायी जाती है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाजार कर प्रीति कांडेयांग व आशा कांडेयांग टोटो से घर लौट रही थी. इस दौरान सोनुवा की तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने ठोकर मार दी. जिससे चालक समेत दोनों महिला घायल हो गयी.



