
सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिला के आरआईटी थाना अंतर्गत केसरी गैस गोदाम के मैनेजर धीरेंद्र प्रसाद(52) ने गोदाम स्थित कार्यालय में रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली. इधर सूचना मिलते ही आरती थाना पुलिस एवं एजेंसी के मालिक अश्विनी कुमार केसरी मौके पर पहुंचे. पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वैसे मैनेजर ने आत्महत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है. सोमवार का दिन केसरी गैस एजेंसी का साप्ताहिक अवकाश का दिन रहता है ऐसे में मैनेजर किस काम से यहां आए थे, इसकी जांच की जा रही है.विदित हो कि धीरेंद्र प्रसाद केसरी गैस एजेंसी में 1989 से काम कर रहे थे. वे हरिओम नगर में रहते थे.



