
जमशेदपुरः पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आदित्यपुर थाना परिसर स्थित मंदिर परिसर में वरिष्ठ नागरिकों की एक बैठक हुई. इस बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने की. थाना प्रभारी ने सबसे पहले वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया. तत्पश्चात बैठक के बारे जानकारी देते हुए बताया कि आदित्यपुर थाना में परिवार परामर्श केंद्र का सफलता से संचालन हो रहा है,जहां पर किसी तरह के परिवार मामले का निपटारा कराया जाता है. नयी पीढी को मोबाइल देने पर तरह तरह आ रही समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी. वरिष्ठ नागरिकों की समस्या के समाधान के लिए सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि मामला किसी तरह का हो, इसका निराकरण जल्द से जल्द होना चाहिए. सबसे पहले उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा. इसके बाद उनका निराकऱण किस तरह होगा, उसपर आपसी रायशुमारी से ही किया जाएगा. उपस्थित लोगों ने थानेदार व रविन्द्र नाथ चौबे के पहल की प्रशंसा की. बैठक में समाजेसेवी एके श्रीवास्तव , एस डी प्रसाद, भगवान झा, विनोद वार्षणेय ने बताया कि महीने में एक बार थाना परिसर में छात्र युवाओं और अभिभावकों की बैठक ह. विजय नारायण पाण्डेय ने सीनियर सिटीजन एक्ट के प्रावधानों को बताया. उमेश कुमार दुबे ने प्रभात पार्क के पास इकठ्ठा होने वाले गलत तत्त्वों से हो रही परेशानी को बताया. रामधनी ने बैंक कालोनी के ग्लैक्सी भवन के पास असामाजिक तत्त्वों को निर्मूल करने की मांग की गोपाल प्रसाद ने एक वाट्स एप ग्रुप बनाने को कहा. इसी तरह सत्य प्रकाश, जेपी सिंह, भरत गुप्त, रामचंद्र पासवान,नवल किशोर, शिवशंकर मिश्र,प्रवोध मिश्र , सुरेन्द्र नारायण ,आर डी सिंह, गंगा शर्मा, भगवान सिंह रणबीर कुमार सिंह , मदन राम, मनीष कुमार आदि ने अपने सुझाव रखे. नोडल पदाधिकारी सह आदित्यपुर थाना में सब इंस्पेक्टर के रूप पदस्थापित अमित कुमार गुप्ता ने प्रेम पूर्ण और सारगर्भित बातों ने सबका दिल जीत लिया. बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के वाट्स अप ग्रुप बनायेंगे और कानून के तहत सरकारी निर्णयों को लागू करने के लिए समन्वय स्थापित करने के लिए आगे कार्ययोजना संपादित करेंगे. अंत में थाना प्रभारी सह आरक्षी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद महतो और अमित गुप्ता ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. इस ग्रुप को बनाने के लिए रामचन्द्र पासवान को अधिकृत किया गया. इस बैठक में कोरोना प्रोटोकाल का पूरा तरह से पालन किया गया.






