
रांची : अब सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और आम जनता को कोविड-19 संक्रमण संबंधी हर प्रकार की जानकारी इंस्टॉीट्यूट ऑफ साईंस एंड मैनेजमेंट (आईएसएम), पुन्दाग, रांची उपलब्ध करा रहा है. इसके लिए संस्थान द्वारा अपनी वेबसाइट www.ismr.ac.in के होमपेज पर ‘कोविड-19 अपडेट’ के नाम से एक आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस टीना को स्थापित किया गया है. इस टीना को लन्दन (इंग्लैंड) स्थित एक बहुराष्ट्रीय कम्पनी मेस्सर्स ग्रावितास एआई द्वारा विकसित किया गया है, जिसे ‘टीना-एआई’ नाम दिया गया है. इस सॉफ्टवेयर टीना-एआई’ के अपलोड होने से लोगों को उंगलियों पर कोविड-19 के बारे में हर प्रकार की सूचना उपलब्ध रहेगी. इस लिंक पर भारत सरकार और विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी सूचनाएं भी उपलब्ध भी हैं. यह सुविधा 22 जुलाई 2020 को आईएसएम और मेस्सर्स ग्रावितास एआई लन्दन के बीच हुए एक करार के अंतर्गत प्रदान की जा रही है. कोई भी व्यक्ति आईएसएम की वेबसाइट पर जाकर कोविड-19 अपडेट के ऊपर क्लिक कर कोविड-19 के बारे में किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है. यह जानकारी संस्थान के निदेशक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि संस्थान की वेबसाइट www.ismr.ac.in के होमपेज पर ‘कोविड-19 अपडेट’ लिंक को टच करने से एक पेज खुलता है, जहां अंकित प्रश्न को क्लिक करने से आवश्यक जानकारी प्राप्त हो जाती है. इस लिंक पर प्रश्न टाइप करके भी जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं. इससे पहले शर्तों को स्वीकार करने के लिए क्लिक करना होगा. आरोग्य सेतु एप को डाउन लोड करने की भी सुविधा उपलब्ध है. इसके लिए एंड्राइड एवं आईओसी-10.3 या इसके बाद वाले मोबाइल सेट में आरोग्य सेतु डाउन लोड किया जा सकता है. यह हिंदी, अंग्रेजी दोनों भाषाओ में उपलब्ध है और डाउन लोड किया जा सकता है. यह लिंक 24×7 अवधि में उपलब्ध है और कोविड-19 से सम्बंधित नवीनतम जानकारियां उपलब्ध कराता है. डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि भारत सरकार और झारखण्ड सरकार युद्ध स्तर पर जनता को संक्रमण से बचाने के लिए कार्य कर रही है. सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना हम सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है. इसके लिए जानकारी होना और अमल करना हमारा दायित्व बनता है. अतः कोविड-19 से सम्बंधित अधिक से अधिक जानकारी देना आईएसएम के सभी अधिकारी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्रों ने अपना दायित्व समझा और इस टीना को अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है. मोबाइल पर भी जानकारियां देने की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 तथा टोल फ्री नंबर 107 चोबीसों घंटे उपलब्ध है.







