जमशेदपुर : दिल्ली में भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआइ) और एमिटी विश्वविद्यालय के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया. यह समझौता भारतीय तीरंदाज़ों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है. इस एमओयू के तहत चैंप्स स्पोर्ट्स स्कॉलरशिप कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी, जिसका उद्देश्य हमारे सीनियर, जूनियर और पैरा तीरंदाज़ों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण व प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अवसर देना है. इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हमारे खिलाड़ी केवल खेल के मैदान में ही नहीं, बल्कि शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें. यह स्कॉलरशिप खेल और शिक्षा के समन्वय का नया आदर्श स्थापित करेगी.



