जादूगोड़ा : बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के प्रभाव से पूर्वी सिंहभूम जिले के अन्य जगहों की तरह नरवा पहाड़ , जादूगोड़ा, पोटका में बीते चार दिनों से मौसम सक्रिय है. इधर लगातार चौथे दिन की बारिश का असर पोटका प्रखंड क्षेत्र के धीरोल पंचायत में पड़ा है, जहां जन -जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बागों गांव की सड़के भारी बारिश में झील बन गया है. वही रोलडीह गांव जाने वाली सड़क तालाब में तब्दील हो गई है. आधा दर्जन गांव के ग्रामीण तीन फुट गड्ढे में घुस कर व जान जोखिम में डाल कर आना-जाना कर रहे है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्हें रुक-रुक कर हो रही बारिश की वजह से भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. इस तरह के हालत वर्षों से ग्रामीण झेल झेलते आ रहे हैं. क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विकास के झूठे दावे पेश करने से भी थकते नहीं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश जारी रहने का अनुमान हैं. (नीचे भी पढ़ें)
इसी तरह लगातार बारिश होने से यूसिल कॉलोनी जादूगोड़ा के बगल से गुजरने वाली गुरा नदी का जल स्तर बढ़ने लगा है. बारिश का जलस्तर बढ़ने से यूसिल कॉलोनी के डूबाव क्षेत्र में रहने वाले यूसिल कर्मियों की धड़कने भी तेज हो गई है और लगातार गुरा नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर गड़ाए हुए है.




