
ढाकाः बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में चल रहे 22वीं एशियाई तीरदांजी चैंपियनशिप में भारत की गोल्डेन गर्ल धनुर्धर कोमालिका बारी को क्वार्टरफाइनल में कोरियाई धनुर्धर से हार का सामना करना पड़ा. चैंपियनशिप में कोमालिका बारी रिकर्व स्पर्धा में चार अंकों के साथ टाई हो गया था. इसके बाद भारतीय धनुर्धर भर नहीं सके और मैच 4-6 के अंतर से हार गए. इस टीम में कोमालिका बारी, पार्थ व प्रवीण शामिल थे. (नीचे भी पढ़े)
कोरिया खिलाड़ियों के सामने मुश्किल में नजर आए. इसी तरह पौलेंड में विश्व यूथ आर्चरी चैंपियनशिप में भारतीय तीरंदाज पऱणीत कौर ने विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का गौरव हासिल किया. परणीत ने कंपाउड कैडेट महिला वर्ग में क्वालीफाइंग राउंड के तहत 50 मीटर स्पर्धा में 700स्कोर के साथ नया रिकार्ड बनाया. इसमें उनके साथ प्रिया गुर्जर व रितु वार्षिणी के रिकार्ड को तोड़ा. तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व सचिव प्रमोद चंदुरकर ने उनके प्रदर्सन पर हर्ष व्यक्त किया है.



