जमशेदपुर : जमशेदपुर, अरका जैन विश्वविद्यालय, के जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन विभाग में ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर “नौकरी की संभावना और मीडिया उद्योग” के विषय पर आयोजित किया. इस सेशन की मुख्य वक्ता अनामिका हलदर, असिस्टेंट प्रोफेसर, फिल्म एंड मीडिया डिपार्टमेंट, इंटरनेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन से हैं. सभा को सम्बोधित करते हुए अनामिका हलदर ने मीडिया करियर की बारीकियों को समझाया एवं यह भी बताया की किस तरह से अपनी दिलचस्पी और कौशल के अनुसार सही करियर का चयन करे. (नीचे भी पढ़े)

अपने लेक्चर के दौरान उन्होंने यह भी बताया की कैसे अपना सीवी डिज़ाइन करे. अंत में उन्होंने अनेक प्रकार के सीवी के बारे में भी बताया और मीडिया रोज़गार के अनछुए पहुलओं पर भी प्रकाश डाला. डॉ राहुल अमिन जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन के विभागाध्यक्ष ने कहा कि फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग बहुत उपयोगी है. विभाग द्वारा फाइनल सेमेस्टर के छात्रों के लिए इस तरह के करियर काउंसलिंग का उद्देश्य यह है की. उन्हें अपने करियर से जुड़ी सही मार्गदर्शन मिल सके, तभी हमने मीडिया एक्सपर्ट से फाइनल सेमेस्टर छात्रों को रूबरू करवाया ताकि उन्हें सही सलाह मिल सके. सेशन के अंत में छात्रों ने मुख्य वक्ता से करियर से जुड़ी कई सवाल पूछे जिससे उन्हें संतोषजनक उत्तर मिले. सेशन सभी छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी रहा.



