
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत आदित्यपुर टोल ब्रिज से खरकई नदी में कुदने वाले आशीष कुमार का शव कदमा पुलिस ने नदी से सोमवार को बरामद कर लिया. 6 स्थानिय गोताखोरो की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इधर सूचना पाकर आशीष के पिता सुभ्रमन्यम मौके पर पंहुचे.

माता पिता को टार्चर कर रही थी पुलिस इसलिए नदीं में कुदकर दे दी जान
मृतक के पिता सुभ्रमन्यम ने बताया कि उसके छोटे बेटे साहिल ने पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग को 9 जनवरी को भगा लिया था. इसी मामले में बर्मामाइंस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत मिलते ही पुलिस उनके घर पर आकर घर वालों की गिरफ्तारी करने की बात कहकर टार्चर कर रही थी. पुलिस कभी भी थाना बुला लेती थी. इसी बात को लेकर आशीष तनाव में रहता था. रविवार को भी वह घर से निकला और मां से बात करते हुए जा रहा था, नदीं में कुदने से पहले भी वह मां से ही बात कर रहा था, हालांकि इस मामले में बर्मामाईंस थाना प्रभारी ने अपना पलड़ा झाड़ते हुए कही कि साहिल के खिलाफ थाना में नाबालिग को भगाने का मामला दर्ज है, इसी के लिए माता पिता को पुछताछ के लिए बुलाया गया था, इसमें टार्चर करने वाली कोई बात ही नहीं है. ज्ञात हो कि रविवार की दोपहर आशीष आदित्यपुर टोल ब्रिज से खरकई नदीं में कुद गया था, पुलिस ने पुल पर खड़े उसके बाइक की इंजन और चेचिस नंबर से उसकी पहचान की थी.





