
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने बैठक कर सरकार की ‘सबकी योजना-सबका विकास’ योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सबकी योजना सबका विकास अभियान अनतर्गत सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP 2020-21) तैयार करने के लिए प्रखंड स्तरीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में उक्त योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र में क्रियान्वित होने वाली योजनाओं की जानकारी दी गयी, जिसमें योजना का चयन ग्राम सभा के माध्यम से किया जाना है और ग्राम प्रधान, बीएफटी, जेएसएलपीएस के सदस्य, एसएचजी के सदस्यों का इस योजना में अहम भूमिका निभायेंगे. जल संरक्षण की योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गयी. बैठक में प्रखंड समन्वयक 14 वें वित्त आयोग, कनीय अभियंता, बीएफटी, जेएसएलपीएस के सदस्य, स्वयं सहायता समूह के सदस्य तथा अन्य उपस्थित थे.








