
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों लगातार हो रही झमाझम बारिश से नदी-नालों में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. गुरुवार को गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वाली कारो नदी में मछली पकड़ने गयी दो महिलाएं नदी के तेज बहाव में बह गयी. हलांकि स्थानीय लोग और गुवा पुलिस के सहयोग से एक महिला की जान बच गई, लेकिन दूसरी महिला की मौत हो जाने की खबर है। ज्ञात हो कि गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के पास बाजार की दो महिला गुरुवार को दिन के करीब 11 बजे मछली पकड़ने कारो नदी गई थी।

मछली पकड़ने के दौरान नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण दोनों महिलाएं बह कर लगभग 200 मीटर दूर रेलवे मार्केट के पास पहुंच गयी. एक की किसी तरह से अपनी जान बचा ली गयी. परंतु पानी का तेज बहाव होने के कारण दूसरी महिला पानी का तेज बहाव होने के कारण बह गई. जानकारी के अनुसार गुवा बाजार की रहने वाली 50 वर्षीय मीना ठाकुर एवं उनके पड़ोस के ही एक महिला 40 वर्षीय शांति तिर्की गुवा बाजार के पास कुसुम घाट स्थित कारो नदी में मछली पकड़ने गई थी.
मछली पकड़ने के दौरान दोनों महिला को पानी में बहा ले गया. काफी देर पानी में रहने के बाद महिला के चिल्लाने पर नदी किनारे कुछ लड़कों ने एक महिला मीना ठाकुर को किसी तरह बचा लिया. परंतु दूसरी को बचा नहीं पाये और कारो नदी का बहाव तेज होने के कारण वह पानी में बह गई. इसकी जानकारी मिलते ही गुवा पुलिस ने पानी में बही महिला की काफी खोजबीन की. परंतु वह कहीं नहीं मिली. उसके शव खोजबीन जारी है. इस घटना को लेकर उसके घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है.








