
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साझा नेतृत्व में साकची स्थित ग्रेजुएट कॉलेज एवं मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज के चौकीदार एवं सफाईकर्मियों के बीच भाजपा युवा के राज मिश्रा के सौजन्य से राशन सामग्री का वितरण किया गया। शनिवार को दोनों कॉलेज में पिछले कई वर्षों से अपनी सेवा दे रहे 20 जरूरतमंद लोगों को 15 दिनों की राशन सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान दोनों कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित थे।
मुख्य रूप से उपस्थित भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि युवा नेता राज मिश्रा के आग्रह पर भाजयुमो एवं अभाविप ने एक उद्देश्य के साथ कॉलेजों में सेवा दे रहे ऐसे कर्मवीरों को राहत प्रदान करने की कोशिश की है। लॉकडाउन के दौरान सभी वर्गों के लोगों के समक्ष परेशानियों उभरकर सामने आ रही है।हमारा प्रयास है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन्हें राहत प्रदान की जाए। बताया कि जमशेदपुर क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों में यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
इस अवसर पर ग्रेजुएट कॉलेज की प्राचार्या डॉ डीके धंजल, वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ एके मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह एवं नंदजी प्रसाद, हलधर नारायण साह, विजय तिवारी, अभाविप विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, सागर राय, ललित रंजन मिश्रा, मौसमी जेना, निरंजन झा, बापन घोष, रोहित कुमार, अभिषेक ओझा, सागर ओझा, सत्या प्रामाणिक, राम केवट , सुजीत समेत अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







