
जमशेदपुर : कोरोना संकट व लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के बीच लगातार खाद्य सामग्री वितरण के साथ ही महिला विकास मंच के द्वारा अब जरूरतमंद लोगों ईद मुबारकबाद के साथ ही ईट किट भी पहुंचायी जायेगी। मंच की ओर से लॉकडाउन के दौरान घर पर ही राशन के हजारों पैकेट की पैकिंग की गयी, तत्पश्चात जरूरतमंदों के बीच उसका वितरण किया गया। महिला विकास मंच के तमाम नवयुवक सदस्य इस कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं, ताकि लॉक डाउन के दौरान गरीब, असहाय जरूरतमंदों की मदद हो सके। इसके साथ ही रमजान में रमजान में रोजेदारों के बीच रमजान किट भी पहुंचायी गयी और अब ईद किट भी लोगों तक पहुचाया जायेगी। संस्था के अध्यक्ष निशात खातून ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लगातार जरूरतमंदों की सेवा की जा रही है और यह प्रयास लॉकडाउन तक इसी तरह चलता रहेगा, ताकि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचे। ईद के अवसर पर संस्था द्वारा सेवाई लच्छा, चीनी, मेवा पॉकेट, पुलाव का चावल और साथ में कुछ आर्थिक सहायता दी जा रही है। निशात ने जरुरतमन्दों और उनके परिजनों को जरूरी सामग्री उपलब्ध करायी, साथ ही आर्थिक सहायता भी की। इस कार्य में मंच की प्रीति, आयेशा, दीपा, विभूति, संदीप, नेहा सराहनीय सहयोग कर रहे हैं।






