बोकारो: बोकारो के चास थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने बाइक को बरामद किया. पिछले दिनों चास के कैलाश नगर निवासी राकेश शर्मा की मोटरसाइकिल संख्या जेएच 09 एबी 1814 चोरी हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने लिखित शिकायत चास थाने को सूचना दिया था.(नीचे भी पढ़े)
एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर छापेमारी के दौरान चास थाना ने रामनगर कॉलोनी से संजीव कुमार उर्फ बिट्टू और रोहित स्वर्णकार उर्फ जैक को गिरफ्तार किया. पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधी नंबर प्लेट बदलकर बाइक का इस्तेमाल कर रहे थे. दोनों अपराधी पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुके हैं.



