
जमशेदपुर : केंद्रीय शांति समिति की बैठक जमशेदपुर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई. इसमें आपसी सदभावना एवं शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु विचार विमर्श किया गया. इस कोरोना वायरस की महामारी के चलते सामूहिक बैठक नहीं हो सकती थी परंतु समाज में सुव्यवस्था एवं सामाजिक समरसता हेतु सदभावना हेतु यह बैठक रामबाबू सिंह की पहल पर संपन्न हो सका. शांति समिति के सदस्यों ने विचार-विमर्श उपरांत यह अपील की कि सभी लोग नवाज घर पर ही पढ़ें, सामूहिक नवाज की आवश्यकता इस कोरोना वायरस के काल में संभव नहीं है. जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि पानी की व्यवस्था सभी नमाजी मोहल्लों में सुनियोजित ढंग से की जाए. गली मोहल्लों में भी साफ-सफाई की व्यवस्था संपन्न हो, विद्युत आपूर्ति भी सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित की जाए. सभी लोग किसी भी प्रकार के अफवाह पर विश्वास न करने और इसे फैलाने से बचें. आपसी सदभावना कायम रखते हुए इस पर्व को खुशी खुशी अपनी घरों में ही परिवार जनों के साथ मनाएं. इस बैठक में मुख्य रूप से मोहम्मद हसन साहब बर्मामाइंस, शकील खान मानगो, रियाजउद्दीन एवं कमाल अख्तर टेल्को, मोहम्मद हसन इमाम कदमा, नागेश्वर बैठा बागबेड़ा, मोहम्मद मुख्तार आजाद नगर ,सरदार मनदीप सिंह सोनारी, आशुतोष सिंह गोविंदपुर, सरदार गुरुचरण सिंह बिष्टुपुर, रामबाबू सिंह भुईयाडीह शामिल हुए.






